Agra Bhulekh land records, Khatauni download
Agra Bhulekh से खतौनी कैसे देखें और डाउनलोड करें? पूरी जानकारी आगरा जिले के जिन लोगों को अपनी जमीन का रिकॉर्ड चेक करना होता है, उनके लिए अब तहसील जाने की ज़रूरत नहीं है। यूपी सरकार ने भूमि संबंधी सभी रिकॉर्ड को डिजिटल करके upbhulekh.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया है। इस कारण Agra Bhulekh से खतौनी निकालना अब बिल्कुल आसान हो गया है। चाहे आप गांव में रहते हों या शहर में, इंटरनेट की मदद से आप कुछ ही मिनटों में अपनी पूरी जमीन का विवरण देख सकते हैं। Upbhulekh ऑफिशियल वेबसाइट यहां मिलेगी Bhulekhup से आगरा की खतौनी कैसे निकालें? सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल upbhulekh.gov.in पर जाना होता है। साइट खुलने पर होमपेज पर ही “ खतौनी (नकल) ” का विकल्प दिखाई देता है। इस पर क्लिक करते ही आपसे जिला, तहसील और गाँव चुनने का विकल्प आता है। यहाँ आप Agra जिला चुनें और इसके बाद अपनी तहसील और गाँव का चयन करें। इसके बाद आपकी जमीन को खोजने के तीन तरीके दिए जाते हैं— खसरा नंबर से , खाता नंबर से , या फिर खातेधारक के नाम से । जैसे ही आप इनमें से कोई एक विवरण दर्ज करते हैं, आपकी भूमि का पूरा रि...